पेसा अधिनियम जनजातीय भाई-बहनों की जिन्दगी बदलने की सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा अधिनियम जनजातीय भाई-बहनों की जिन्दगी बदलने की सामाजिक क्रान्ति है। जनता की शक्तियाँ जनता तक पहुँचाने, पंचायती राज को और सशक्त बनाने और निर्णय लेने की ताकत गाँव और गरीब के हाथों में देने का है। इसलिए अधिनियम की जानकारी देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स के रूप में आपको चुना गया है। पेसा अधिनियम को भली-भांति समझ कर इसके प्रावधान लोगों तक पहुँचाने का कार्य करें, जिससे उनके मन में किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे। 

Read More

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी और प्रियंका ने नर्मदा आरती के बाद किए ओंकारेश्‍वर के दर्शन

खरगोन/इंदौर। भारत जोड़ो के नारे के साथ यात्रा पर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया, लेकिन ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन और पूजन के साथ ही नर्मदा आरती भी की। धार्मिक रंग में रंगे राहुल ने बहन प्रियंका के साथ मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाकर स्थानीय परंपरा का पालन भी किया और कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ते रुझान का संकेत भी दे दिया।

Read More

लोक धन के अपव्यय को रोकने और वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता में लेखा परीक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि लोक धन के अपव्यय को रोकने संबंधी व्यवस्थाओं के अनुपालन में और सभी प्रकार के वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता सुनिश्चित कराने में लेखा परीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। लेखा परीक्षा विभाग का 160 वर्षों का समृद्ध और गौरवशाली इतिहास है। राज्यपाल पटेल ने शुक्रवार को लेखा परीक्षा सप्ताह के समापन समारोह को वर्चुअली संबोधित किया।

Read More

मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएँ : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है। मध्यप्रदेश, पावर सरप्लस राज्य है, दिल्ली की मेट्रो ट्रेन भी मध्यप्रदेश के सोलर प्लांट से चल रही है। प्रदेश में पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। स्किल्ड मेन पावर के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, प्रदेश के लोग शांति से कार्य करने में विश्वास रखते हैं, हमारी ब्यूरोक्रेसी भी प्रो-एक्टिव है। यह सब बिन्दु औद्योगिक विकास और निवेश के लिए हमारी ताकत है। 

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने बैंगलुरू में उद्योगपतियों और निवेशकों से की वन-टू-वन भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंगलुरू में "मध्यप्रदेश में निवेश अवसर'' संवाद सत्र में विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से उद्योगपतियों को अवगत कराया और उन्हें जनवरी माह में इन्दौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया।

 

Read More

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नागदा से गिरफ्तार

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कमल नाथ को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने नागदा से गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर क्राइम ब्रांच टीम उसे लेने नागदा भेजी जा रही है।

Read More

ग्‍वालियर में पार्षद की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने थाने के बाहर लगाया जाम

ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार इलाके में एक पार्षद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पार्षद जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचा था, जहां उसका दोस्तों से विवाद हो गया और उसके दोस्तों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के परिजनों  ने पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें से एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उस पर पूछताछ चल रही है। उधर, मृतक के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया, परिजनों की मांग है कि आरोपितों के घर बुलडोजर चलाया जाए। 

Read More

हिंदुस्तान में डर और हिंसा का माहौल : राहुल गांधी

बुरहानपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची। स्कूल में विश्राम करने के बाद यात्रा फ‍िर आगे बढ़ी। शहर में प्रवेश से पूर्व जगह-जगह यात्रा का स्‍वागत आ।यात्रा के आगे तिरंगा ध्वज लेकर मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम चले। राहुल ने यहां नुक्‍कड़ सभा को संबोधित किया।

 

Read More

मप्र में जारी है ठिठुरन का दौर, नौगांव सबसे ठंडा

 भोपाल। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है, लेकिन हवाओं की रफ्तार मंद रहने से न्यूनतम तापमान में मामूली उतारचढ़ाव हो रहा है। इससे रात एवं सुबह के समय सर्दी बरकरार है। उधर, दिन में धूप भी गुनगुनी लग रही है।

Read More

अब बिजली उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बिजली बिल

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के पश्चात बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर एस.एम.एस. के साथ व्हाट्सएप पर भी बिजली बिल प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग छः लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराये गये हैं।

Read More